Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी

Updated at : 08 Dec 2025 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
Lauki-Suji Chilla Recipe

Lauki-Suji Chilla Recipe (AI image)

Lauki-Suji Chilla Recipe: बच्चों के लंच और ऑफिस के लिए टिफिन बनाने की रेसिपी खोज रहे हैं तो इस आर्टिकल के जरिए फटाफट घर पर बनाएं लौकी-सूजी चीला.

विज्ञापन

Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की भागदौड़ में समझ नहीं आता की ऐसा क्या बनाएं जो हेल्दी और टेस्टी दोनों हो. चीला तो आपने कई तरह का बनाकर खाया होगा लेकिन आज हम आपको लौकी-सूजी चीला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं. बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए लंच बनाना हो या ऑफिस का टिफिन लौकी-सूजी चीला हर टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी हैं. इसे आप बिना ज्यादा मेहनत किए आसानी से घर पर बनाकर सबको सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से लौकी-सूजी चीला बनाने की सबसे आसान रेसिपी.  

लौकी-सूजी चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी -1 कप
  • लौकी – 1 कप कद्दूकस की हुई 
  • दही – 3 बड़े चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी 
  • धनिया पत्ता – 1 बड़ा चम्मच
  • अजवाइन – आधा चम्मच 
  • तेल – जरूरत अनुसार 

लौकी-सूजी चीला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बर्तन में सूजी लें. इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं. अब कद्दूकस की हुई लौकी को निचोड़े और सूजी में मिलाएं. अब आप इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया और हरी मिर्च मिक्स करें. 
  • अब आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल बनाएं. इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद आप तवा गर्म करें और हल्का तेल लगा लें. 
  • अब आप चीला का बैटर चम्मच की मदद से तवा पर डालें और हल्के हाथ या चम्मच से गोल आकार में फैलाएं. 
  • चीला को दोनों तरफ से आप तेल लगाकर सेंकें और सुनहरा होने तक पकाएं. चीला पक जाने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें. 
  • तैयार हुए लौकी-सूजी चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola