Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े

Updated:
विज्ञापन
Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े

Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात हो या ठंडी शाम, गरमा-गरम पकौड़े खाना हर किसी को पसंद होता है. आज हम आपको स्नैक्स टाइम के लिए मूली-पालक पत्ते से पकौड़े बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं.

विज्ञापन

Mooli-Palak Patta Pakora: पकौड़े नाश्ते और स्नैक्स के टाइम खूब पसंद किए जाते हैं. खासकर जब बरसात या ठंडी हवा का मौसम हो, इस समय गरमा-गरम पकौड़े का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में आज हम लेकर आए हैं स्पेशल मूली-पालक पत्ते के पकौड़े बनाने की रेसिपी. अक्सर हम पालक या मूली के पत्ते सब्जियों में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब आप इससे स्नैक्स टाइम के लिए मजेदार क्रिस्पी पकौड़े भी तैयार कर सकते हैं. ये पकौड़ा बनाने में आसान है और इसे छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद भी करेंगे. आइए बताते हैं आपको कम सामग्री और बिना जयद झंझट के मूली-पालक पत्ता पकौड़ा बनाने की रेसिपी. 

मूली-पालक पत्ता पकौड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक के पत्ते – 1 कप 
  • मूली के पत्ते – 1 कप 
  • बेसन – 1 कप 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • चावल का आटा – 2 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • अजवाइन – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • तेल – तलने के लिए 

मूली-पालक पत्ता पकौड़ा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पालक और मूली के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. इसका सारा पानी अच्छे से निचोड़ लें. 
  • अब एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, हल्दी और नमक डालें. इसके बाद आप इसमें हरी मिर्च और कटे हुए पालक-मूली पत्ते डालें. 
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल धीमी आंच पर गर्म हो जाने के बाद अपने हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे पकौड़े तेल में डालें. 
  • पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छे से तलें. इसे एक प्लेट में निकालें. इसी तरह आप सारे पकौड़े को तलकर निकाल लें. 
  • अब आप तैयार हुए गरमा-गरम पकौड़े को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें और स्वाद का मजा लें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola