Rangoli Design For Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर घर के आंगन या मेन डोर पर बनाएं ये सुंदर रंगोली, इन डिजाइन को करें ट्राई

Simple Rangoli Design For Makar Sankranti: अगर आप भी मकर संक्रांति पर रंगोली बनाना चाह रहे हैं तो इस आर्टिकेल में कुछ रंगोली डिजाइन को देख सकते हैं.
Rangoli Design For Makar Sankranti: किसी भी त्योहार या खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान बनाते हैं और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मानाते हैं. त्योहार और खास मौके पर लोग घर को सजाते भी हैं. घर सजाने के लिए अक्सर रंगोली को बनाया जाता है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगती है. अब कुछ ही दिनों में मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है. इस मौके पर आप भी खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप कुछ रंगोली डिजाइन को देख सकते हैं.
मकर संक्रांति स्पेशल रंगोली डिजाइन

मकर संक्रांति के मौके पर आप ये स्पेशल रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं. रंगोली में पतंग का डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगता है. मकर संक्रांति पर आप इस स्पेशल रंगोली डिजाइन को घर के आंगन या मेन डोर पर बना सकते हैं.
सिंपल और खूबसूरत रंगोली डिजाइन

आप अगर जल्दी से रंगोली बनाना चाहते हैं तो सिंपल रंगोली डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है. आप इसमें छोटे साइज की रंगोली को बना सकते हैं. सिंपल रंगोली में आप गोल या स्क्वायर डिजाइन को बना सकते हैं. आप छोटे फूलों के डिजाइन बनाकर इसे और भी खूबसूरत बना सकते हैं.
सुंदर मोर रंगोली डिजाइन

अगर आप अपने रंगोली डिजाइन में कुछ अलग और खूबसूरत ट्राई करना चाहते हैं तो मोर रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं. इसमें मोर के खूबसूरत डिजाइन और रंगों का इस्तेमाल करके सुंदर रंगोली डिजाइन को बनाया जाता है. आप छोटे या बड़े आकार की मोर डिजाइन रंगोली को बना सकते हैं.
बॉर्डर रंगोली

बॉर्डर रंगोली एक बहुत ही खूबसूरत और सिंपल डिजाइन होती है जिसे आप घर के मेन डोर पर बना सकते हैं. ये डिजाइन त्योहार या खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती है. आप इसे एक ही रंग या अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Special Saree: मकर संक्रांति पर पहनें इन रंगों की साड़ियां, स्टनिंग लुक देख दीवाने हो जाएंगे लोग
यह भी पढ़ें- No Sugar Til Ladoo For Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बनाएं बिना चीनी के तिल के लड्डू, सेहत भी स्वाद भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










