Makar Sankranti Rangoli Design: त्योहार की रौनक बढ़ाएं, मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन

Makar Sankranti Rangoli Design: मकर संक्रांति के मौके पर खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाने का मन हो रहा है, तो इन आइडियाज को आप ट्राई कर सकते हैं.
Makar Sankranti Rangoli Design: त्योहार का मौका हो तो लोग बड़े शौक से घर की सजावट करते हैं. फूलों से लेकर लाइट का इस्तेमाल करके लोग अपने घर को सजाते हैं. त्योहार के मौके पर बच्चे भी बड़ों के साथ घर सजाने को लेकर उत्साहित रहते हैं. अक्सर त्योहार या खास मौके पर लोग घर की सुंदर सजावट के लिए रंगोली डिजाइन भी बनाते हैं. अगर मकर संक्रांति पर आप भी घर को सुंदर तरीके से सजाना चाह रहे हैं तो रंगोली बना सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ रंगोली डिजाइन आइडियाज जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.
फूलों की पंखुड़ियों से बनी रंगोली

फूलों की पंखुड़ियों से बनी रंगोली घर की सजावट में एक अलग ही खूबसूरती जोड़ देती है. इस तरह की रंगोली को आप त्योहार या खास मौके पर बना सकते हैं. इस तरह की रंगोली बनाना आसान होता है. मकर संक्रांति के मौके पर आप घर के बच्चों के साथ मिलकर बना सकते हैं. आप इसे बनाने के लिए रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल करें.
हैप्पी मकर संक्रांति थीम रंगोली

मकर संक्रांति के मौके पर आप हैप्पी मकर संक्रांति थीम रंगोली को बना सकते हैं. इसमें आप गोल डिजाइन की रंगोली बनाकर इसमें Happy Makar Sankranti लिख सकते हैं. इसे और सुंदर बनाने के लिए आप छोटे-छोटे पतंग भी बना सकते हैं.
कलश रंगोली डिजाइन

कलश रंगोली डिजाइन को शुभ अवसर और त्योहार के मौके पर अक्सर लोग बनाते हैं. आप सिंपल और सुंदर डिजाइन को घर के आंगन या दरवाजे पर बना सकते हैं. आप भी इस कलश रंगोली डिजाइन को जरूर ट्राई करें.
हाफ सर्कल रंगोली डिजाइन

त्योहार के मौके पर घर आंगन की सजावट के लिए हाफ सर्कल रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. हाफ सर्कल रंगोली डिजाइन एक सिंपल लेकिन आकर्षक रंगोली डिजाइन है जिसे आप आसानी से बना सकते हैं. हाफ सर्कल रंगोली में रंग-बिरंगे फूल और अन्य डिजाइन बनाकर इसे खूबसूरत बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Til Anarsa Recipe: मकर संक्रांति 2026 स्पेशल तिल अनारसा की पारंपरिक रेसिपी जो मिठास से भर दे त्योहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










