ePaper

खाली बोतल में केमिकल युक्त कोडिन का हो रहे कारोबार का पुलिस ने किया उद्भेदन.

Updated at : 27 Nov 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
खाली बोतल में केमिकल युक्त कोडिन का हो रहे कारोबार का पुलिस ने किया उद्भेदन.

घर में तलाशी के क्रम में 32 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया

विज्ञापन

खाली बोतल में केमिकल युक्त कोडिन का हो रहे कारोबार का पुलिस ने किया उद्भेदन. ताराबाड़ी बैरगाछी थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित कफ सिरप व खाली बोतल तथा बोतल में पैक करने के लिए केमिकल बरामद किया है. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के सूर्यापुर वार्ड संख्या 15 में अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने व बनाने का कारोबार किया जा रहा है. पुलिस ने टीम गठित कर गुरुवार सुबह सूर्यापुर निवासी मो रमजान के पुत्र हारून के घर में छापेमारी की. पुलिस को देख कारोबारी हारून भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. घर में तलाशी के क्रम में 32 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया. इसके अलावा 189 पीस खाली बोतल व एक बाल्टी में लगभग दो लीटर केमिकल बरामद किया गया. बताया कि कारोबारी हारून केमिकल मिलाकर खाली बोतल में का कफ सिरप तैयार कर बेचने का कारोबार कर रहा था. पुलिस ने जब्त कफ सिरप व कारोबारी को पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ के बाद कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजने में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन