43.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 27 May 2026 7:13 PM
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा-सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई रहेगी जारी
विज्ञापन
एसएसबी व पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
दिघलबैंक. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसबी जी कंपनी सिंघीमारी व कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम सामेद टोला, लोहागड़ा में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकद राशि एवं अन्य सामग्री बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एसएसबी व कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सामेद टोला निवासी जान मोहम्मद, पिता अब्दुल सामेद के घर पर सघन छापेमारी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान टीम ने 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. इसके अलावा मौके से 62,900 भारतीय नकद, 17,200 नेपाली रुपये, 11 कतरी रियाल तथा कुल 08 मोबाइल फोन भी जब्त किये गये. संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपित जान मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. पुलिस व एसएसबी की टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. बताया गया कि सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी व स्थानीय पुलिस लगातार संयुक्त अभियान चला रही है. इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी, जिसमें सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई. इस अभियान में कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट मनोज कुमार सहित एसएसबी एवं पुलिस बल के अन्य जवान सक्रिय रूप से मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










