नेपाल शतरंज बिलो -1800 कैटेगरी में रोहन प्रथम

Updated at : 19 May 2024 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल शतरंज बिलो -1800 कैटेगरी में रोहन प्रथम

फोटो 1 रोहन का हौसला अफजाई करते संघ के उपाध्यक्ष तारीक अनवर व अन्य प्रतिनिधि, किशनगंज होटल बटवाल, क्राउन प्लाजा,

विज्ञापन

फोटो 1 रोहन का हौसला अफजाई करते संघ के उपाध्यक्ष तारीक अनवर व अन्य प्रतिनिधि, किशनगंज होटल बटवाल, क्राउन प्लाजा, नेपाल में कर्नल उजीर सिंह थापा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय बिलो-2000 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुआ. इसमें अमेरिका, बांग्लादेश, नेपाल एवं भारत से कुल 153 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनमें अपने जिले के जिला चैंपियन खिलाड़ी रोहन कुमार भी शामिल थे. इन्होंने इस प्रतियोगिता के बिलो -1800 कैटेगरी में चैंपियन बनकर अपने जिले का मान बढ़ाया है. इन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के साथ नगद 8000 रुपया पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ. इसकी जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ व खिलाड़ी के कोच कमल कर्मकार ने दी. उन्होंने बताया कि यह 680000 रुपए की एक अंतरराष्ट्रीय इनामी प्रतियोगिता थी, जिसके बिलो-2000 कैटेगरी में रोहन (रेटिंग- 1653) ने सर्वाधिक 9 में से 6 अंक प्राप्त कर 19 वां स्थान प्राप्त किया. रोहन के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संघ के उपाध्यक्ष तारीक अनवर, दानिश इकबाल, दीपक श्रीवास्तव, मोहम्मद तारिक अनवर, सुरेश जैन, राकेश रंजन जायसवाल,रूपेश कुमार झा ,सुरेश तामांग, आयेशा खातून, सोमनाथ पांडे, शुभाशीष आचार्या, मनोज मजूमदार, पूर्ण कुमार सिंह सहित दर्जनों अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन