सड़क दुर्घटना में जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 11 Jun 2026 9:47 PM
विज्ञापन
कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में अररिया-सिलीगुड़ी एनएच-327ई पर भीषण सड़क हादसे में जीजा व साले की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं.
विज्ञापन
कोचाधामन के प्रतिनिधि के अनुसार
अररिया-सिलीगुड़ी एनएच 327ई पर हुई दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा व साले की जान चली गई. प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर बस्ती निवासी अकबर अली उर्फ चांद एक हार्डवेयर दुकानदार का ट्रैक्टर चलाता था. बुधवार की शाम को ही सुपौल के थुम्हा वार्ड संख्या छह से शादी करके अपना घर बिशनपुर बस्ती लौटा था. गुरुवार की सुबह किसी काम से ट्रैक्टर लेकर रवाना हुआ.इस दौरान साथ में दुल्हन के साथ सुपौल से आया उसका भाई को भी ट्रैक्टर में बैठा लिया. अररिया-सिलीगुड़ी 327ई पर पतलु चौक मदरसा से पश्चिम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. घटना से मौके पर ही अकबर अली उर्फ चांद की मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर में बैठा उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिशनपुर निवासी सद्दाम भारती ने कहा कि ट्रैफिक थाना किशनगंज से कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद दोनों मृतक के शव का सदर अस्पताल किशनगंज में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवार वालो को सौंप दिया. उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में गम का माहौल है. सबकी जुबान पर एक ही बात है कि एक दिन पहले दुल्हन लेकर घर आया और एक दिन बाद दुनिया से रुखसत हो गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










