'एसएसबी अपना एक परिचय' कार्यक्रम का आयोजन, कोईया स्कूल के बच्चों को सिखाए गए देशभक्ति व अनुशासन के पाठ

Updated:
विज्ञापन
कोइया विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवम शिक्षकों के साथ मौजूद एसएसबी के अधिकारी और जवान | Prabhat Khabar Network

कोइया विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवम शिक्षकों के साथ मौजूद एसएसबी के अधिकारी और जवान | Prabhat Khabar Network

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB की 19वीं वाहिनी ने कोईया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को SSB की कार्यप्रणाली, राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सुरक्षा बलों के दायित्वों से अवगत कराना था.

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 19वीं वाहिनी एसएसबी (SSB) की कद्दूभीठा बीओपी द्वारा मंगलवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. "एसएसबी अपना एक परिचय" अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोईया में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एसएसबी की कार्यप्रणाली, राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सुरक्षा बलों के दायित्वों से रूबरू कराना था.

देशभक्ति और अनुशासित नागरिक बनने का किया आह्वान

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद एसएसबी इंस्पेक्टर खुशी लाल राय ने विद्यार्थियों को एसएसबी के मूल कर्तव्यों, विभिन्न पदों, जिम्मेदारियों और देश सुरक्षा में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया.

उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं. इसलिए बचपन से ही देशभक्ति, कड़ा अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना बेहद जरूरी है.

विद्यालय परिवार व एसएसबी के जवान रहे मौजूद

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक अब्दुल मलिक, शिक्षक सुधीर कुमार, गणेश, नीरज कुमार यादव एवं शालिनी चौधरी उपस्थित रहे.

वहीं एसएसबी टीम की ओर से इंस्पेक्टर खुशी लाल राय के साथ जवान पर्वत साहा, मिहिर रंजन ओझा, संजय रावत, नरेश कुमार, प्रदीप उरांव, वीरेंद्र कुमार और प्रदीप कुमार सहित कई अन्य जवान मौजूद रहे.

बच्चों के सवालों का जवानों ने दिया सहजता से जवाब

कार्यक्रम का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान और प्रेम का भाव जगाना था. आयोजन के अंत में एक संवाद सत्र भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने एसएसबी अधिकारियों और जवानों से सेना व सुरक्षा बलों से जुड़े कई रोचक सवाल पूछे. अधिकारियों ने भी सरल और प्रेरणादायक तरीके से बच्चों की सभी जिज्ञासाओं को शांत किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन