स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री परेशान

Updated at : 14 Mar 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री परेशान

स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री परेशान

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. एनएफ रेलवे के अलुवाबाड़ी रोड-सिलीगुड़ी रेलखंड पर स्थित पोठिया हॉल्ट स्टेशन पर कटिहार से सिलीगुड़ी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (15719) का इंजन शनिवार की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर फेल हो गया, जिससे ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर रुकी रही. लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आयी थी. लोको पायलट व गार्ड ने इंजन की खराबी सुधारने का प्रयास लगातार जारी रखा. एक घंटे के प्रयास के बाद ट्रेन को किसी प्रकार ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया, जहां इंजन बदलकर ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया गया. पोठिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई इस खराबी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा, विशेषकर बुजुर्ग, बच्चे व मरीज. स्टेशन निवासी पुरुषोत्तम झा ने बताया कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर एक घंटे से अधिक समय तक रुकी रही. 10 बजकर 32 मिनट पर ठाकुरगंज स्टेशन ले जाने के बाद ही इंजन बदलकर संचालन फिर से शुरू किया गया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन