राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में प्रधान शिक्षिका को मिला सम्मान

Updated at : 12 Mar 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में प्रधान शिक्षिका को मिला सम्मान

राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में प्रधान शिक्षिका को मिला सम्मान

विज्ञापन

पर्यावरण विज्ञान में नवाचार के लिए मिला सांत्वना पुरस्कार, किशनगंज जिले का बढ़ाया मान

बिहार के 38 जिलों के 282 शिक्षकों के बीच प्रदर्शित की अपनी स्वनिर्मित शिक्षण सामग्री

ठाकुरगंज. शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व रचनात्मक प्रयोगों के लिए ठाकुरगंज प्रखंड की बेटी व नया प्राथमिक विद्यालय छेतनगुड़ी की प्रधान शिक्षिका निर्मला गुप्ता ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. पटना में आयोजित दो दिवसीय ”राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0” में उन्हें पर्यावरण विज्ञान विषय में सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 38 जिलों से कुल 282 चयनित शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

खेल-खेल में शिक्षा, प्रयोगात्मक तरीके को मिली सराहना

इस मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा स्वनिर्मित शिक्षण सामग्री के माध्यम से कठिन विषयों को सरल बनाना था. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने किया. इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी व एचओडी विभा रानी सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे. शिक्षकों ने प्रदर्शित किया कि कैसे आधुनिक व प्रभावी पद्धतियों के जरिए गणित, विज्ञान व भाषा जैसे विषयों को बच्चों के लिए रोचक बनाया जा सकता है. मेले में कुल पांच विषयों के शिक्षकों ने भाग लिया. पर्यावरण विज्ञान में 64 शिक्षक (जिसमें निर्मला गुप्ता को पुरस्कार मिला), हिंदी में 56 शिक्षक, अंग्रेजी में 51 शिक्षक, उर्दू में 43 शिक्षक, गणित में 43 शिक्षक शामिल हुए. किशनगंज के 10 शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिले से कुल 10 शिक्षकों का चयन हुआ था, जिसमें ठाकुरगंज प्रखंड का प्रतिनिधित्व निर्मला गुप्ता ने किया. उनके द्वारा तैयार किए गए पर्यावरण विज्ञान के मॉडल व शिक्षण विधियों को विशेषज्ञों ने खूब सराहा. निर्मला गुप्ता की इस उपलब्धि पर ठाकुरगंज प्रखंड के शिक्षा जगत व स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. साथी शिक्षकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है. लोगों का कहना है कि ऐसे नवाचारों से सरकारी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोचक शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन