सरिता इंडियन एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़, घंटों कतार में लगे रहे लोग

Updated at : 12 Mar 2026 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
सरिता इंडियन एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़, घंटों कतार में लगे रहे लोग

सरिता इंडियन एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़, घंटों कतार में लगे रहे लोग

विज्ञापन

गैस की कमी नहीं, इंडियन ऑयल के ”सॉफ्टवेयर” ने बढ़ाई मुसीबत, बिलिंग व वितरण की प्रक्रिया हुई धीमी

एजेंसी संचालक का दावा : किशनगंज जिले में सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी से प्रभावित है आपूर्ति

ठाकुरगंज. नगर स्थित सरिता इंडियन गैस एजेंसी में पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं. खासकर महिलाओं व कामकाजी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे एजेंसी परिसर के बाहर अक्सर अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो जा रही है.

सॉफ्टवेयर बना वितरण में बाधा

उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ व लंबी लाइनों को लेकर एजेंसी प्रबंधन ने स्थिति स्पष्ट की है. एजेंसी संचालक के अनुसार, गैस की कोई भौतिक कमी नहीं है, बल्कि समस्या तकनीकी है. इंडियन ऑयल का सॉफ्टवेयर वर्तमान में किशनगंज जिले में सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. सॉफ्टवेयर डाउन होने के कारण गैस सिलेंडर की ऑनलाइन एंट्री, बिलिंग और रसीद काटने की प्रक्रिया अत्यंत धीमी हो गई है. एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के उन्हें तुरंत वितरित करना मुश्किल हो रहा है.

एक-दो दिनों में सामान्य होगी स्थिति

एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि इंडियन ऑयल की तकनीकी टीम को इस समस्या की जानकारी दे दी गयी है. सॉफ्टवेयर को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. संचालक ने उम्मीद जतायी है कि अगले एक-दो दिनों के भीतर तकनीकी बाधा दूर हो जाएगी व वितरण की प्रक्रिया फिर से सामान्य रफ्तार पकड़ लेगी.

उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील

भीड़ को नियंत्रित करने व लोगों की परेशानी को कम करने के लिए एजेंसी ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है. प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही सॉफ्टवेयर ठीक होगा, अतिरिक्त समय देकर सभी उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि किसी को भी परेशानी न हो.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन