दक्षिण केलाबाड़ी में 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

Updated at : 12 Mar 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण केलाबाड़ी में 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

दक्षिण केलाबाड़ी में 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

विज्ञापन

कलश शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ”हरे कृष्ण हरे राम” के उद्घोष से गुंजायमान हुआ रसिया पंचायत

भीषण गर्मी के बीच जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर की सेवा

पौआखाली. ठाकुरगंज प्रखंड के रसिया पंचायत अंतर्गत दक्षिण केलाबाड़ी गांव में गुरुवार अपराह्न तीन बजे से 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का अत्यंत श्रद्धा व भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ. इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की शुरुआत एक भव्य कलश शोभायात्रा के साथ की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर जैसे ही गांव की गलियों से गुजरीं, पूरा वातावरण ”जय श्रीराम” व ”हरे कृष्ण हरे राम” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा.

गर्मी में श्रद्धालुओं को मिला सहारा

कार्यक्रम के दौरान उमस भरी गर्मी को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सेवा की अनूठी मिसाल पेश की. पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार गणेश व जदयू नेता निरंजन सिंह ने शोभायात्रा के पूरे मार्ग में मौजूद रहकर श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण किया, ताकि किसी को असुविधा न हो.

सुख-शांति व समृद्धि की कामना

कलश स्थापना के साथ ही अब अगले 72 घंटों तक गांव में अनवरत हरिनाम संकीर्तन का प्रवाह चलता रहेगा. आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव लाल सिंह एवं अन्य सदस्यों (गोपाल सिंह, हरिमोहन, चैन सिंह, विष्णु, कमल सिंह और हर सिंह) ने बताया कि इस अनुष्ठान का मुख्य लक्ष्य समाज में सुख, शांति और समृद्धि की स्थापना करना है. संकीर्तन के लिए बिहार व बंगाल की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है.

ईश्वर के नाम जाप से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा

इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार गणेश ने आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर के नाम जाप से न केवल आत्मा की शुद्धि होती है, बल्कि समाज से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और व्यक्ति के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. अखंड संकीर्तन को लेकर पूरे रसिया पंचायत में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन