BIT सिंदरी के पूर्व छात्र देवनंदन प्रसाद सिंह का ईराक में निधन, कमर्शियल जहाज पर हमले में गयी जान
देवनंदन प्रसाद सिंह की फाइल फोटो
Iraq Israel War: बीआईटी सिंदरी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र (1990-94 बैच) देवनंदन प्रसाद सिंह का ईराक में निधन हो गया है. इजरायल-अमेरिका और ईराक युद्ध के बीच बसरा के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में उनकी जान चली गयी. वे एडिशनल चीफ इंजीनियर थे.
Iraq Israel War, (धनबाद से अजय कुमार उपाध्याय): धनबाद स्थित बीआईटी सिंदरी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र देवनंदन प्रसाद सिंह का ईराक और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्द में निधन हो गया है. वे वर्ष 1990–94 बैच के छात्र थे और अपने साथियों के बीच “देव” नाम से जाने जाते थे. उनकी मौत ईराक में बसरा नामक स्थान के पास एक कमर्शियल समुद्री जहाज पर हुए हमले के दौरान हो गयी. वे जहाज पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी पर तैनात थे. इस घटना के बाद उनके मित्रों, सहकर्मियों और बीआईटी सिंदरी परिवार में गहरा शोक व्याप्त है.
प्रतिभाशाली इंजीनियर थे देवनंदन प्रसाद सिंह
देवनंदन प्रसाद सिंह के सहकर्मियों ने बताया कि वे न केवल एक प्रतिभाशाली इंजीनियर थे, बल्कि बेहद दयालु, संवेदनशील और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति भी थे. उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे सभी के बीच बेहद लोकप्रिय थे. मैकेनिकल विभाग के शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उनके सहपाठियों ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि “देव, तुम हमेशा हमारी यादों में रहोगे.
Also Read: जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल: SSP ने एक साथ 53 अफसरों को बदला, यहां देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










