ईरान के सुप्रीम लीडर का ऐलान- खाड़ी देशों पर जारी रहेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट भी रखेंगे बंद

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Mar 2026 8:56 PM

विज्ञापन

ईरान के नये सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई, फोटो पीटीआई

Israel Iran War: ईरान के नये सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने इजराइल और अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच बड़ा ऐलान कर दिया है. खामेनेई ने होर्मुज स्ट्रेट बंद रखने और खाड़ी देशों पर हमला जारी रखने की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने पहला बयान जारी किया है. ईरान के सरकारी टीवी पर उनका बयान टेलीकास्ट किया गया. हालांकि खामेनेई कैमरे के सामने नहीं आए.

ईरान के नये सुप्रीम लीडर ने कहा- मारे गए लोगों का लेंगे बदला

ईरान के नये सुप्रीम लीडर ने कहा- जंग में मारे गए लोगों का बदला लेंगे. उन्होंने अमेरिका को टारगेट करते हुए कहा- ईरान अपने दुश्मन से मुआवजा वसूलेगा. उन्होंने कहा कि अगर वह इनकार करता है, तो ईरान उसकी संपत्तियों से वसूली करेगा या उन्हें उसी हद तक नष्ट कर देगा.

अमेरिका और इजराइल पर रणनीतिक जीत दर्ज करना चाहता है ईरान

ईरान, इजराइल और अमेरिका से रणनीति के आधार पर युद्ध जीतना चाहता है. इसके लिए ईरान वैश्विक स्तर पर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, जिससे अमेरिका और इजराइल पर बमबारी रोकने का दबाव पड़े.

ईरान ने युद्ध जारी रखने का दिया संकेत

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक ईरान को किसी अन्य हमले के खिलाफ सुरक्षा गारंटी नहीं मिल जाती, तब तक उसके हमले जारी रहेंगे. उनके बयान के बाद यह संकेत मिलता है कि युद्धविराम या अमेरिका द्वारा जीत की घोषणा के बावजूद संघर्ष रुकेगा नहीं.

ट्रंप का दावा- ईरान पर अब कोई टारगेट नहीं बचा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वो जब भी चाहेंगे जंग को खत्म करवा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान पर अब कुछ भी टारगेट नहीं बचा है.

ये भी पढ़ें: कच्चा तेल लेकर पहला जहाज भारत पहुंचा, होर्मुज स्ट्रेट के पास हो गया था गायब

भारतीय झंडे वाले टैंकर अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर सकेंगे, ईरान ने दिया परमिशन

इराक के पास ऑयल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला, एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola