ePaper

आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों के व्यावहारिक अभ्यास पर दिया बल

Updated at : 18 Dec 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों के व्यावहारिक अभ्यास पर दिया बल

नागरिक सुरक्षा कर्मियों को पुनः प्रशिक्षित करने, संवेदनशील बनाने व सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रतिवर्ष कम से कम एक से दो बार मॉकड्रील आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया है

विज्ञापन

किशनगंज नागरिक सुरक्षा कर्मियों को पुनः प्रशिक्षित करने, संवेदनशील बनाने व सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रतिवर्ष कम से कम एक से दो बार मॉकड्रील आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया है. उक्त क्रम में किशनगंज जिला को नागरिक सुरक्षा जिला के रूप में स्वीकृत किया गया है. जिले के महत्वपूर्ण व्यवसायिक स्थलों, विद्यालयों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा मॉकड्रील का आयोजन किया गया. इसके अतिरिक्त समाहरणालय स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में देर शाम आपदा से संबंधित बचाव व राहत कार्यों को लेकर मॉडल मॉकड्रील का आयोजन किया गया. उक्त आयोजन के क्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत कार्यरत सभी स्वयंसेवकों को उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा-सह-सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्रदान किया गया. जिसमें आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं राहत-बचाव कार्यों के व्यावहारिक अभ्यास पर विशेष बल दिया गया. इस प्रशिक्षण एवं मॉकड्रील का मुख्य उद्देश्य आपदा अथवा युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए राहत व बचाव कार्यो को प्रभावी ढंग से संपादित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन