ePaper

क्षेत्र में चल रहे योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधि को दें: सांसद

Updated at : 21 Feb 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र में चल रहे योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधि को दें: सांसद

जिला परिषद कार्यालय स्थित मेची सभागार में शनिवार को दिशा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

-सांसद ने बैठक में कई विषयों पर प्रभावी कदम उठाने के दिये निर्देश

-मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग सहित कठोर कार्रवाई की जायेगी- मंत्री डा जायसवाल

किशनगंज

जिला परिषद कार्यालय स्थित मेची सभागार में शनिवार को दिशा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सांसद डॉ मो जावेद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं पथ निर्माण विभाग डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रूकिया बेगम, जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, कांग्रेस विधायक कमरुल होदा, एएआईएमआईएम विधायक सरवर आलम मौजूद थे. समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आईसीडीएस, बुडको, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एनएचएआई, खनन विभाग, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, विद्युत विभाग, जिला योजना, नगर निकाय, पीएचईडी, पथ निर्माण विभाग, बीसीडी, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई प्रमंडल, सहकारिता विभाग, अल्पसंख्यक विभाग सहित अन्य विभागों की स्थिति पर चर्चा की गई.

बैठक में उपस्थित सभी विधायकों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को रखा गया.

समीक्षा के क्रम में सांसद डा मो जावेद आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किशनगंज जिले में व्यापक कार्य हुए हैं, अतः कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता से जिले की छवि प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. सांसद डा जावेद आजाद ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित योजनाओं की नियमित जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए, ताकि उनके सहयोग से कार्यों में तेजी लाई जा सके. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में रिक्त चिकित्सक पदों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. टप्पू-दिघलबैंक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास निजी अस्पतालों द्वारा अवैध रेफरल की शिकायत पर जिला पदाधिकारी ने अवगत कराया कि आकस्मिक निरीक्षण हेतु टीम गठित कर जांच की जा रही है.

जिले में बढ़ते कैंसर मामलों पर गंभीर चर्चा करते हुए सांसद ने बताया कि प्रधान सचिव स्तर से समन्वय स्थापित कर जांच टीम भेजी जा रही है. अवैध खनन में संलिप्त पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, कटावरोधी कार्य, बॉर्डर पिचिंग एवं बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया. रमजान नदी के सुंदरीकरण एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई तथा भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास के निर्देश दिए गए. बैठक के अंत में सांसद ने कहा कि दिशा की बैठक प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए. बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीडीसी प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा जिले के विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

क्या कहते है मंत्री

मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग सहित कठोर कार्रवाई की जाए. आईसीडीएस की समीक्षा में उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब तक 86 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है तथा सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है. बुडको, शिक्षा विभाग, एनएचएआई, पीएचईडी एवं पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने विभिन्न समितियों के गठन, स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध सुधार तथा अभियंताओं से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए. नल-जल योजना में पीले पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में कारण स्पष्ट करने एवं एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन