पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण व कार्यशाला

Updated at : 14 Mar 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण व कार्यशाला

पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण व कार्यशाला

विज्ञापन

सम्राट अशोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 126 पैक्स व सात व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि शामिल, व्यवसायिक विविधीकरण व कंप्यूटरीकरण पर जोर

किशनगंज. सहकारिता विभाग के तत्वावधान में सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विशाल राज ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में किशनगंज जिले के कुल 126 पैक्स व सात व्यापार मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रबंधक उपस्थित रहे. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पैक्सों में व्यवसायिक विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, समितियों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें सुदृढ़ व आत्मनिर्भर बनाना था. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि पैक्स का कार्य केवल अधिप्राप्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए. देश के अन्य राज्यों में सहकारी समितियां विभिन्न प्रकार के व्यवसायों से जुड़कर सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं व आत्मनिर्भर बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में भी पैक्सों को बहुआयामी गतिविधियों को अपनाते हुए आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका प्रभावी क्रियान्वयन पैक्सों के माध्यम से किया जाना है. कार्यशाला के दौरान प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक, पूर्णिया प्रमंडल अमजद हयात बर्क ने पैक्सों के कंप्यूटरीकरण पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि समितियों को अपनी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए कंप्यूटर आधारित प्रणाली को अपनाना आवश्यक है. कार्यों को पेपरलेस करते हुए कंप्यूटर के माध्यम से व्यवसाय करने से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि कार्यों का सुगम व त्वरित निष्पादन भी संभव होगा. इस अवसर पर समितियों के अंकेक्षण, कॉमन सर्विस सेंटर, समितियों के लोकतांत्रिक, प्रशासनिक व वित्तीय दायित्वों, उद्यमिता विकास तथा पैक्सों में व्यवसायिक विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही कार्यशाला में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों से उनकी समस्याओं और सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया. कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी अमरनाथ कपूर, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी फैसल अली, डीडीएम नाबार्ड दयानंद कुमार, मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनीष रंजन व विनोद कुमार मिश्रा सहित सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, कार्यपालक सहायक तथा सहकारिता विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन