Kishanganj ,दिघलबैंक में आठ साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Kishanganj ,दिघलबैंक में आठ साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

दिघलबैंक में आठ साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

विज्ञापन

किशनगंज से रिपोर्ट, किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में शनिवार की सुबह एक आठ साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.मृत अबोध बच्ची की पहचान मोहम्मद शकील की पुत्री सेली परवीन के रूप में की गई है.. प्राप्त जानकारी के अनुसार,सेली पिछले दो दिनों से लापता थी और परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे हुए थे. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप एक मकई के खेत में शव पड़ा देखा.इसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया. घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है.परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा बच्ची के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन