Kishanganj] स्वगणना के बाद जनगणना सर्वे शुरू, 31 मई तक पूरा होगा कार्य
Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
![Kishanganj] स्वगणना के बाद जनगणना सर्वे शुरू, 31 मई तक पूरा होगा कार्य](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fwpmedia.prabhatkhabar.com%2Fuploads%2F2025%2F02%2Fkishanganj.jpg&w=3840&q=75)
स्वगणना के बाद जनगणना सर्वे शुरू, 31 मई तक पूरा होगा कार्य
विज्ञापन
ठाकुरगंज (किशनगंज )से बच्छराज नखत की रिपोर्ट,
भारत की जनगणना 2027 के तहत 17 अप्रैल से चल रही स्वगणना प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शनिवार से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने मकान सूचीकरण और आवास गणना का सर्वे शुरू कर दिया है. इस दौरान वे घर-घर जाकर विस्तृत आंकड़े एकत्र करेंगे.प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन परिवारों ने स्वगणना कर ली है उनसे केवल स्वगणना आईडी ली जाएगी, जबकि जिनका स्वगणना नहीं हुआ है उनसे कुल 33 प्रश्न पूछकर डेटा संकलित किया जाएगा. प्रशासन द्वारा इस पूरे कार्य को एक माह के भीतर, यानी 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.इस संबंध में अहमर अब्दाली (बीडीओ) ने जनगणना के महत्व पर जोर देते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्र की जाती है. इसी आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का निर्माण करती है.उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आंकड़े सटीक हो सकें. उन्होंने बताया कि घर-घर सर्वे के दौरान स्वगणना विवरण की पुष्टि एवं अंतिम प्रस्तुतिकरण के लिए स्वगणना पहचान संख्या बताना आवश्यक होगा. साथ ही, इस पूरी प्रक्रिया में एकत्र की गई जानकारी को पूर्णतः सुरक्षित और गोपनीय रखा जाएगा.
जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए प्रशासन ने सभी नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










