ePaper

सुरक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न होटलों में चला चेकिंग अभियान

Updated at : 14 Aug 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न होटलों में चला चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को शहर के विभिन्न आवासीय होटलों की जांच की गई. जांच में सदर थाना पुलिस की टीम बारी बारी से विभिन्न होटलों में पहुंची जहां होटल में रहने की क्षमता, रजिस्टर अपडेट आदि की जांच की गई.

विज्ञापन

किशनगंज.स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को शहर के विभिन्न आवासीय होटलों की जांच की गई. जांच में सदर थाना पुलिस की टीम बारी बारी से विभिन्न होटलों में पहुंची जहां होटल में रहने की क्षमता, रजिस्टर अपडेट आदि की जांच की गई. जांच में यह भी देखा गया की होटल में हाल के दिनों में बाहरी लोग तो नहीं ठहरे हैं. इसके अलावे कई निर्देश दिए गए. जांच के दौरान होटल के रजिस्टर का मिलान किया गया और होटलों में ठहरने वाले लोगों से पहचान पत्र व ब्यौरा लिया जाता है या नहीं. यह भी जांच की गई. इस बात की भी जांच की गयी कि होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं. स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ने सभी सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है. इसी के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से एहतियातन होटलों की जांच का भी निर्देश दिया गया है. निरीक्षण के दौरान अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भी मौजूद थे. पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि होटलों में बाहर से आकर ठहरने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा लें अगर किसी के भी संदिग्ध होने की जरा सी भी आशंका हुई तो तुरंत ही थाने को सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन