बिहार के इस जिले में रेलवे ट्रैक की लंबाई होगी दोगुनी से ज्यादा, यहां बनेंगे 7 नए स्टेशन…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Jul 2025 2:41 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Railway Station: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, किशनगंज जिले ने रेल विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की. अररिया से गलगलिया तक रेल लाइन बिछाने की योजना को लेकर जिले में विकास की रफ्तार तेज कर दी गई है. इस परियोजना से स्टेशन की संख्या दोगुनी होकर 14 हो जाएगी और रेल ट्रैक की लंबाई करीब 100 किमी तक पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Railway Station: बिहार के किशनगंज जिले ने रेल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है. अब तक जहां यह जिला सिर्फ 7 रेलवे स्टेशनों और करीब 37 किलोमीटर ट्रैक तक सीमित था, वहीं अररिया-गलगलिया रेल ट्रैक परियोजना की शुरुआत के साथ यह आंकड़ा 14 स्टेशनों और लगभग 100 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा. इस परियोजना से सीमावर्ती इलाकों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी, जिससे गांव और कस्बों का शहरों से जुड़ाव मजबूत हो जाएगा. साथ ही लोगों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी, जिससे इसका असर शिक्षा, रोजगार, व्यापार और कृषि जैसे क्षेत्रों में साफ दिखाई देगा.

जोड़े जाएंगे 7 नए स्टेशन

किशनगंज में इस परियोजना के तहत यह 7 नए स्टेशन – भोगडाबर, कादोगांव, पौआखाली, तुलसिया, बीबीगंज, टेढ़ागाछ और कलियागंज का निर्माण कार्य पूरा हो चूका है. इसके साथ इन स्टेशनों को जोड़ने के लिए करीब 62 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई गई है, जिससे अब रेल ट्रैक की लंबाई लगभग 100 किलोमीटर हो जाएगी.

अन्य स्टेशनों पर भी है ध्यान…

आने वाले समय में किशनगंज जिले की रेल सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए ठाकुरगंज से चातारहाट तक एक नई रेल लाइन की योजना बनाई गई है, जिसके लिए रेलवे द्वारा सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है. अगर यह परियोजना आगे बढ़ती है, तो जिले में दो से तीन नए स्टेशन और जुड़ सकते हैं, जिससे किशनगंज और अधिक क्षेत्रों से सीधा जुड़ जाएगा.

दूर दराज के लोगों को होगी सुविधा

इस परियोजना के तहत जैसे ही ये स्टेशन चालू होंगे किशनगंज जिले के दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों को सीधा रेल जुड़ाव मिल जाएगा. इससे लोगों की यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी. इसके साथ ही उनके काम काज में भी तेजी आएगी. कहा जा सकता है कि, यह रेल नेटवर्क किशनगंज को प्रगति की नई राह पर ले जाएगा.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Road Accident: बिहार में कांवरियों से भरी पिकअप और बस पलटी, 50 से अधिक श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन