Road Accident: बिहार में कांवरियों से भरी पिकअप और बस पलटी, 50 से अधिक श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी

घटना से जुड़ी तस्वीर
Road Accident: बिहार के शेखपुरा जिले में कांवरियों से भरी पिकअप और बस पलट गई. जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस घटना में 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
Road Accident: बिहार में श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है. इस बीच बड़ी खबर शेखपुरा जिले से है जहां, कांवरियों से भरी पिकअप पलट गई. इस घटना में 50 से ज्यादा कांवरिए घायल हो गए. सभी का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायलों में सभी गोपालगंज जिले के निवासी हैं.
कांवरिए ने बताई पूरी घटना
बता दें कि, घटना शेखपुरा-शाहपुर सड़क पर हुई. पूरी घटना को लेकर घायल कांवरिए ने बताया कि, बस और पिकअप दोनों ही देवघर, वासुकीनाथ से लौटते हुए राजगीर आ रही थी. इसी दौरान शेखपुरा जिले के कुसुंबा थाना क्षेत्र के बगहिया के पास कांवरिए से भरी पिकअप, बस को ओवरटेक करते हुए निकली और कीचड़ में चक्का फंसने से पलट गई. इसी दौरान पिकअप को बचाने के प्रयास में कांवरियों से भरी बस ताड़ के पेड़ से टकरा गई.
आनन-फानन में पहुंची पुलिस
वहीं, इस घटना में 50 से ज्यादा कांवरिए घायल हो गए हैं. घटना को लेकर यातायात थाना अध्यक्ष सदाशिव कुमार शाह ने कहा कि, घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया है. सभी को आंशिक चोटें आई है. चार-पांच लोग ज्यादा घायल है.
बोल बम के नारे लगाते दिख रहे कांवरिया
बता दें कि, श्रावणी मेले को लेकर हर रोज बड़ी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं. यहां से जल भरकर श्रद्धालु बाबा की नगरी देवघर पहुंच रहे हैं. कांवरिया पथ पर भी श्रद्धालुओं का जोश देखते बन रहा है. भीषण गर्मी में भी कांवरिया बोल बम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










