राजद विधायक के बयान पर सदन में भारी बवाल, डिप्टी सीएम ने लगाया आरोप, 2 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Jul 2025 12:30 PM
Bihar Vidhansabha Monsoon Session
Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में जमकर बवाल हुआ. विपक्षी विधायक काले लिबास में पहुंचे थे. वहीं, कार्यवाही के दौरान राजद विधायक भाई विरेंद्र के बयान पर जमकर बवाल हुआ. जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. इस बीच आज सत्र के तीसरे दिन भी सदन में जमकर बवाल हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. दरअसल, सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में मतदाता पुनरीक्षण पर अपनी बात रख रहे थे. सदन के अंदर एसआईआर के मुद्दे को लेकर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच बहस हुई.
राजद विधायक के बयान पर बवाल
इस दौरान राजद विधायक भाई विरेंद्र के बयान के पर जमकर बवाल हुआ. दरअसल, राजद विधायक भाई विरेंद्र ने कहा कि, ‘ये सदन किसी के बाप का है क्या…’ इस बयान पर स्पीकर गुस्सा हो गए और उन्हें माफी मांगने के लिए कहा गया. लेकिन, राजद विधायक ने माफी मांगने से मना कर दिया. इधर, राजद विधायक भाई विरेंद्र के बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि, ये राजद के लोग गुंडे लेकर आए हैं. इसके अलावा हत्या का भी आरोप लगाया. देखते ही देखते जमकर सदन में हंगामा हुआ.
2 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित
वहीं, भाई वीरेंद्र की इस बात पर सत्ता पक्ष के विधायक उग्र हो गए. सत्ता पक्ष के लगभग सभी विधायक अपनी जगह पर से खड़े हो गए और विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 2 बजे तक के लिए मदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. वहीं, सदन से बाहर आने के बाद भाई विरेंद्र ने कहा कि, ‘सदन के अंदर सिर्फ इतना कहा कि, सदन किसी की बपौती नहीं है. यह भाषा असंसदीय नहीं है. मैं इसके लिए माफी नहीं मांगूंगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










