कलियागंज में अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

Updated at : 29 Mar 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
कलियागंज में अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

कलियागंज में अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

विज्ञापन

208 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

महानंदा नदी से पवित्र जल भरकर श्रद्धालुओं ने की संकीर्तन की शुरुआत, भक्ति गीतों से गूंजा वातावरण

पहाड़कट्टा. ग्राम पंचायत कलियागंज के शिव मंदिर में श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया है. दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा को लेकर सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया. कुल 208 महिला श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में महानंदा नदी के पंपू घाट तैयबपुर पहुंची व कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद श्रद्धा व भक्ति के साथ कलश शोभायात्रा की शुरुआत की गयी. इस दौरान जय श्री राम के जयकारों व भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. कलश शोभायात्रा तैयबपुर से निकलकर संकीर्तन स्थल कलियागंज पहुंची. संकीर्तन का शुभारंभ पुरोहित विजय कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कराया. आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. चारों ओर धार्मिक झंडे व फूल-मालाओं से परिसर को सुसज्जित किया गया है. कार्यक्रम स्थल पर हरे रामा-हरे कृष्णा के नाम की निरंतर धारा बह रही है. हरिनाम संकीर्तन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भाग ले रहे हैं. आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे समय में हरिनाम संकीर्तन लोगों को एकजुट कर शांति, भाईचारे व सद्बुद्धि का मार्ग दिखाता है. मौके पर जगदीश चौधरी, निताई चौधरी, सुबल चौधरी, आनंद गिरी, अशोक साह, अशोक दास सहित दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन