जनता हाट में किराना दुकान में चोरी, इलाके में दहशत
Updated at : 29 Mar 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन

जनता हाट में किराना दुकान में चोरी, इलाके में दहशत
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने दुकान का चदरा काटकर हजारों रुपये का सामान उड़ाया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिघलबैंक. प्रखंड के तुलसिया पंचायत अंतर्गत जनता हाट स्थित दिलवर किराना दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान का चदरा काटकर अंदर प्रवेश किया व हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत व आक्रोश का माहौल बन गया. स्थानीय दुकानदारों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है. उन्होंने स्थानीय विधायक गोपाल अग्रवाल से जनता हाट क्षेत्र में चौकीदार की नियुक्ति कराने की अपील की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके. इधर, घटना की सूचना मिलते ही दिघलबैंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का उद्भेदन किया जायेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी, तो इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ सकती हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




