MI vs KKR: दर्द से तड़प रहे थे अजिंक्य रहाणे, सामने अचानक डांस करने लगे रोहित शर्मा

Updated at : 29 Mar 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Rohit Sharma Dance Ajinkya Rahane Injured

अजिंक्या राहणे के चोटिल होने पर डांस करते हुए रोहित शर्मा, Pic- Social Media/X

Rohit Sharma Dance: मुंबई इंडियंस और केकेआर के मैच में अजिंक्य रहाणे ने शानदार 67 रन बनाए. लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्हें क्रैम्प आ गया और वह दर्द से मैदान पर लेट गए. जब वह बाहर जा रहे थे तो रोहित शर्मा ने उनके सामने मजेदार डांस किया जिससे रहाणे भी हंस पड़े.

विज्ञापन

Rohit Sharma Dance: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुए मुकाबले में एक दिलचस्प पल देखने को मिला. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को अचानक क्रैम्प आ गया और वह दर्द से परेशान नजर आए. इसी दौरान रोहित शर्मा ने उनके सामने डांस करके माहौल को एकदम हल्का कर दिया.

दर्द के कारण खेल से बाहर हुए रहाणे

मुंबई की पारी का चौथा ओवर खत्म होने पर रहाणे जमीन पर लेट गए. उनके चेहरे पर काफी दर्द दिख रहा था. उनकी हालत देखकर केकेआर के फिजियो को तुरंत वहां आना पड़ा. जब दर्द कम नहीं हुआ तो इस खिलाड़ी ने खेल छोड़कर बाहर जाने का फैसला किया.

रोहित शर्मा का मजेदार डांस

जिस समय रहाणे बाहर जा रहे थे, तब रोहित बैटिंग कर रहे थे. केकेआर कप्तान जैसे ही उनके पास से गुजरे, रोहित अचानक उनके सामने डांस करने लगे. दर्द में होने के बाद भी रहाणे की हंसी छूट गई. पास खड़े फिजियो भी मुस्कुराने लगे. इसके बाद रोहित ने अपने दोस्त को गले लगाया और विदा किया.

मुंबई से जुड़ी है पुरानी दोस्ती

रोहित और रहाणे काफी पुराने दोस्त माने जाते हैं. दोनों ही खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं. रोहित ने 2006 और रहाणे ने 2007 में अपना डेब्यू किया था. भारतीय टीम में भी दोनों ने लंबा समय साथ बिताया है. इसी गहरी दोस्ती के कारण दोनों के बीच खेल के दौरान मस्ती देखने को मिली.

रिंकू सिंह के हाथों में टीम की कमान

कप्तान के बाहर जाने के बाद उपकप्तान रिंकू सिंह ने टीम की जिम्मेदारी उठाई. इस सीजन की शुरुआत में ही केकेआर ने रिंकू को यह पद सौंपा था. फील्डिंग के लिए मनीष पांडे को अंदर बुलाया गया. इसके बाद रिंकू ने ही बाकी मैच में सारे फैसले लिए.

बल्ले से रहाणे का शानदार प्रदर्शन

इससे पहले रहाणे ने मैच में कमाल की बैटिंग की थी. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए. अपनी इस तेज पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े. यह उनकी टीम की तरफ से खेली गई सबसे बड़ी पारी रही. इसी प्रदर्शन की बदौलत केकेआर बोर्ड पर 220 रन का भारी स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

ये भी पढ़ें-

MI vs KKR: पहले ही मैच में छा गए लॉर्ड शार्दुल ठाकुर, बुमराह विकेट को तरसे

IPL 2026: रहाणे का अर्धशतक और एलेन का तूफान, हार्दिक के एक ओवर में कूटे 26 रन

IPL 2026: दो हफ्ते नहीं इतने दिन के लिए मैदान से बाहर रहेंगे धोनी, नहीं गए गुवाहाटी

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola