पंसस की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

Updated at : 29 Mar 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
पंसस की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

पंसस की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

विधायक सरवर आलम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अगली बैठक से पहले समाधान सुनिश्चित करने को कहा

कोचाधामन. प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रमुख निसात परवीन की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गयी. बैठक में विधायक सरवर आलम, बीडीओ श्रीराम पासवान समेत कई पदाधिकारी व पंचायत के जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान राजस्व, मनरेगा, विद्युत, नल जल (पीएचईडी), स्वच्छता, बाल विकास परियोजना, षष्ठम वित्तीय अनुदान आयोग, 15वीं वित्तीय अनुदान आयोग, सोलर स्ट्रीट लाइट, श्रम विभाग, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की योजनाओं के संचालन तथा उनकी भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में कई समस्याएं व शिकायतें खुलकर सामने आयी. सभी समस्याओं व शिकायतों को प्रस्ताव के रूप में दर्ज किया गया है. अति आवश्यक योजनाओं का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया गया.

सबसे अधिक शिकायतें बाल विकास परियोजना, पीएचईडी के नल जल योजना, आपूर्ति विभाग के जन वितरण प्रणाली व बिजली विभाग से संबंधित गड़बड़ियों को लेकर सामने आयी. विधायक सरवर आलम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत समिति की अगली बैठक से पहले सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि बैठक में दर्ज सभी प्रस्तावों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये व उसका प्रतिवेदन अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाये. विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों को ईमानदारी व आम जनता के प्रति समर्पित भाव से करें.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन