जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य

Updated at : 29 Mar 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य

जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य

विज्ञापन

होम डिलीवरी सुचारू, कालाबाजारी पर कड़ी नजर, अफवाहों से बचें : डीएम

किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. जिले में इसकी आपूर्ति की स्थिति सामान्य है. एलपीजी सिलिंडर का स्टॉक 8094 से अधिक है. गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गयी है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है. उपभोक्ता घर बैठे आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. उन्हें पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा. डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गयी है. उन्होंने कहा कि कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए धावा दल द्वारा नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है. किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक संचालित हो रहा है. जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है. एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल दो शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका निष्पादन समय पर करा दिया गया है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन