उत्पाद विभाग ने 100 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है.
किशनगंज. उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. वही इस दौरान करवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कोचाधामन अंतर्गत कजलामुनि पुल के समीप पर उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता और अवर निरीक्षक सुनील कुमार साव अपने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान 100.920 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर का नाम मो. साबिर आलम है. वही उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए तस्कर का मध् निषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










