50 लाख रुपये का ब्राउन शूगर जब्त

Published at :13 Mar 2014 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
50 लाख रुपये का ब्राउन शूगर जब्त

किशनगंजः ब्राउन शूगर के साथ किशनगंज पुलिस ने तीन तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा. गिरफ्तार तस्करों में एक मो शमीम पूर्णिया जिले के बायसी का निवासी है, जबकि एक युवक नजरूल इस्लाम पश्चिम बंगाल के करणदिघी थानाध्यक्ष क्षेत्र अंतर्गत मुलकी का निवासी है. इस गिरोह का सरगना संजय गोस्वामी पिता बाबू लाल गोस्वामी ग्राम जलालपुर, […]

विज्ञापन

किशनगंजः ब्राउन शूगर के साथ किशनगंज पुलिस ने तीन तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा. गिरफ्तार तस्करों में एक मो शमीम पूर्णिया जिले के बायसी का निवासी है, जबकि एक युवक नजरूल इस्लाम पश्चिम बंगाल के करणदिघी थानाध्यक्ष क्षेत्र अंतर्गत मुलकी का निवासी है. इस गिरोह का सरगना संजय गोस्वामी पिता बाबू लाल गोस्वामी ग्राम जलालपुर, थाना करणदिघी, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.

तीनों 600 ग्राम ब्राउन शूगर, जिसका नंबर 999 है, को विदेश भेजने की फिराक में थे. जब्त ब्राउन शूगर की अनुमानित कीमत 50 लाख आंकी गयी है. तस्करों के पास से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, दो एटीएम कार्ड व पर्स के साथ कागजात जब्त किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बिहार-बंगाल सीमा पर पुलिस ने तस्करों को धर दबोचा. उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों व सुरक्षा बलों को पुरस्कार देने की घोषणा की. इस मौके पर एसडीपीओ मो कासीम, सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन