दूसरी शादी की चाह, पत्नी को मार डाला

Published at :05 Mar 2014 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरी शादी की चाह, पत्नी को मार डाला

-जहर देकर की हत्या. गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के गांव आठगाछी की घटना किशनगंजः जिले के दिघलबैंक प्रखंड के गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम आठगाछी में दूसरी शादी करने के लिए एक युवक ने पत्नी को जहर देकर मार डाला. हालांकि, पति व उसके परिवार वालों ने मामले को रफादफा करने का पूरा प्रयास […]

विज्ञापन

-जहर देकर की हत्या. गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के गांव आठगाछी की घटना

किशनगंजः जिले के दिघलबैंक प्रखंड के गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम आठगाछी में दूसरी शादी करने के लिए एक युवक ने पत्नी को जहर देकर मार डाला. हालांकि, पति व उसके परिवार वालों ने मामले को रफादफा करने का पूरा प्रयास किया. लेकिन महिला फुलसरी के स्टेट पदमपुर निवासी परिजन वहां पहुंचकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. महिला के भाई मिस्टर आलम ने इसकी जानकारी गंधर्वडांगा पुलिस को दी. पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं आरोपी पति सब्बीर आलम उर्फ बग्धा को भी गिरफ्तार कर लिया.

पोस्टमार्टम कराने शव के साथ सदर अस्पताल पहुंचे मिस्टर आलम ने बताया कि पेशे से जुगाड़ वाहन चालक बग्धा दिलफेंक प्रवृत्ति का इंसान है. छह बच्चों के पिता बन जाने के बाद भी वह दूसरी शादी करना चाहता है. लेकिन, फुलसरी ने इससे मना करती थी. इससे गुस्सा कर बग्धा फुलसरी की बेहरमी से पिटाई करता था. इसकी शिकायत फुलसरी ने कई बार मायके वालों से की थी.

हालांकि, हर बार दोनों को समझा बुझा कर शांत करा दिया जाता था. सोमवार को एक बार फिर शादी करने का भूत बग्धा पर सवार हो गया. फुलसरी ने इसका विरोध किया, तो उसने उसकी जम कर पिटाई कर दी. इसके बाद बग्धा ने फुलसरी को जबरन कीटनाशक पिला दिया. देखते ही देखते उसकी मौत हो गयी. फुलसरी की मौत के बाद बग्धा ने शव को ठिकाने लगा मामले को रफा दफा करने की कोशिश करने लगा. मिस्टर आलम ने स्थानीय प्रशासन से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन