महिला से सामूहिक दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

-पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के सोलपाड़ा गांव की घटना -महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी किशनगंजः शहर से सटे पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के सोलपाड़ा गांव में युवकों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला ने सोमवार को ग्वालपोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने […]
-पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के सोलपाड़ा गांव की घटना
-महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी
किशनगंजः शहर से सटे पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के सोलपाड़ा गांव में युवकों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला ने सोमवार को ग्वालपोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार पीड़िता दैनिक मजदूरी कर अपना व अपनी सास का भरण पोषण करती है. सोमवार सुबह वह बकाये मजदूरी की वसूली कर पड़ोस के गांव से आ रही थी. गांव के निकट पड़ोस में रहने वाले तालू मुमरु, बलाई हांसदा व लोदा मुमरु ने उसका रास्ता रोक लिया व जबरदस्ती करने लगे.
पीड़िता के विरोध किये जाने पर युवकों ने उसका मुंह बंद कर उसे बगल के पोखर किनारे ले गये और दुष्कर्म किया. यही नहीं मुंह बंद नहीं रखने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये. पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी.
गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी युवकों की तलाश प्रारंभ कर दी, लेकिन वे नहीं मिले. पीड़िता ने ग्वालपोखर थाना पहुंच मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. ग्वालपोखर थानाध्यक्ष अभिजीत दत्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले के सभी आरोपियों को फुलवारी के निकट गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है व पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए इस्लामपुर भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










