गोरुखाल पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

किशनगंजः गबन मामले में जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत गोरुखाल पैक्स अध्यक्ष कृष्ण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कृष्णा सिंह पर धान अधिप्राप्ति में 4 लाख 33 हजार रुपये गबन करने का आरोप है. हालांकि, अन्य 9 पैक्स अध्यक्ष अब भी फरार हैं. वहीं दो अन्य पैक्स अध्यक्ष जमानत पर रिहा हैं. क्या […]
किशनगंजः गबन मामले में जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत गोरुखाल पैक्स अध्यक्ष कृष्ण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कृष्णा सिंह पर धान अधिप्राप्ति में 4 लाख 33 हजार रुपये गबन करने का आरोप है. हालांकि, अन्य 9 पैक्स अध्यक्ष अब भी फरार हैं. वहीं दो अन्य पैक्स अध्यक्ष जमानत पर रिहा हैं.
क्या है मामला
सनद रहे कि केंद्रीय सहकारिता बैंक किशनगंज शाखा से पैक्स अध्यक्षों के नाम वर्ष 2012-13 में कैस क्रेडिट ऋण दिया गया. ऋण प्राप्त कर पैक्स अध्यक्षों को निर्धारित समर्थन मूल्य 1250 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से धान अधिप्राप्ति कर एसएफसी क्रय केंद्र को आपूर्ति करना था. परंतु कई पैक्स अध्यक्षों ने नियम के विरुद्ध अधिप्राप्ति कर कार्यो में गड़बड़ी एवं वित्तीय अनियमितता कर राशि का गबन कर लिया.
मामले के खुलासे के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी 17 नवंबर 13 को 12 पैक्स अध्यक्षों के विरुद्ध सरकारी राशि के गबन का मामला दर्ज कराया है. सरकारी राशि गबन करने वालों में कृष्णा सिंह अकेले पैक्स अध्यक्ष नहीं है. उनके अलावे जिले के 11 और पैक्स अध्यक्षों ने अनियमिता कर राशि का गबन किया है. जिनके विरुद्ध जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जर्नादन प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराया है.
जिसमें से उदगड़ा पैक्स अध्यक्ष और नौकट्टा पैक्स अध्यक्ष जमानत पर रिहा है. जिन पैक्स अध्यक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है उसमें किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा, महीनगांव एवं सिंघिया कुलामनी पैक्स अध्यक्ष, कोचाधामन प्रखंड के नजरपुर, हिम्मतनगर, हल्दीखोड़ा एवं बगलबाड़ी और पोठिया प्रखंड के गोरुखाल , कुसियारी, नौकट्टा, फाला एवं उदगरा पैक्स अध्यक्ष का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










