निगरानी के हत्थे चढ़े किशनगंज के जिला मत्स्य पदाधिकारी

किशनगंज : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने दो मछुआरों से रिश्वत लेते जिला मत्स्य पदाधिकारी सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को सरोज कुमार ठाकुरगंज मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री बलीराम मुखिया व दिलीप सहनी से 62 जलकर की बंदोबस्ती के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. बताया […]
किशनगंज : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने दो मछुआरों से रिश्वत लेते जिला मत्स्य पदाधिकारी सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को सरोज कुमार ठाकुरगंज मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री बलीराम मुखिया व दिलीप सहनी से 62 जलकर की बंदोबस्ती के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे.
बताया जाता है कि ठाकुरगंज प्रखंड के 62 जलकरों के बंदोबस्ती का मामला लंबित था. इसके लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी. इसकी शिकायत ठाकुरगंज मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री बलीराम मुखिया व दिलीप सहनी ने 25 नवंबर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की.
सत्यापन के बाद शिकायत सही पाये जाने पर निगरानी डीएसपी महाराजा कनिष्क कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. मंगलवार को शिकायतकर्ता बलिराम मुखिया व दिलीप सहनी ने निगरानी द्वारा दिये गये केमिकल लगे रूपये जिला मत्स्य पदाधिकारी सरोज कुमार को उनके कार्यालय कक्ष में पहुंच कर दिया.
निगरानी की टीम ने रिश्वत देते ही जिला मत्स्य पदाधिकारी सरोज कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस अभियान में निगरानी विभाग के निरीक्षक अमर नाथ सिंह, मदन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राघव मिश्र के अलावे निगरानी के तीन वाचर शामिल थे.
क्या कहते हैं जिला पदाधिकारी
निगरानी द्वारा की गयी इस कार्रवाई के संदर्भ में जिला पदाधिकारी आदित्य कुमार दास ने कहा कि भ्रष्टाचार में जो भी पदाधिकारी संलिप्त होंगे देर सबेर सभी का यही हश्र होगा. उन्होंने भ्रष्ट पदाधिकारियों को सबक लेते हुए सुधरने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










