क्या AC की भी एक्सपायरी डेट होती है? जानिए कब होता है इसे बदलने का सही समय
Published by : Ankit Anand Updated At : 02 May 2026 2:58 PM
एसी की सर्विसिंग करता टेक्नीशियन (Photo: AI Generated)
AC की लाइफ सीमित होती है, भले ही उस पर एक्सपायरी डेट न लिखी हो. समय के साथ इसकी कूलिंग और परफॉरमेंस घटने लगती है. इससे बिजली खर्च बढ़ता है और खराबी की समस्या भी आती है. लगातार दिक्कतें दिखें तो समझ लें कि अब नया AC लेना बेहतर ऑप्शन है.
गर्मी बढ़ते ही AC की डिमांड भी तेजी से बढ़ जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका पुराना AC अब भी उतना ही दमदार काम कर रहा है या नहीं? समय के साथ इसकी कूलिंग, परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसका सीधा असर आपकी बिजली के बिल पर पड़ता है, और बार-बार खराब होने की परेशानी अलग होती है.
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि कब आपका AC बदलने का सही समय आ गया है. आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे, जो साफ इशारा करते हैं कि अब नए AC पर पैसे खर्च करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
क्या आपके AC की भी कोई एक्सपायरी डेट होती है?
ज्यादातर AC पर कोई एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह हमेशा चलता रहेगा. आखिरकार, AC भी एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है. जैसे-जैसे AC पुराना होता है, उसकी कूलिंग और परफॉर्मेंस दोनों पर असर पड़ता है. इतना ही नहीं, पुराने AC का इस्तेमाल करने से बिजली का बिल बढ़ सकता है, बार-बार खराबी आ सकती है. कई बार तो सेफ्टी से जुड़े जोखिम भी पैदा हो सकते हैं. इसलिए समय रहते यह समझना जरूरी है कि आपका AC अब अपग्रेड मांग रहा है या नहीं.
AC आमतौर पर कितने समय तक चलता है?
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर एक AC की लाइफ 10 से 15 साल मानी जाती है. हालांकि, इसकी असली लाइफ इस बात पर डिपेंड करती है कि आप कौन-सा AC यूज कर रहे हैं, उसकी देखभाल कैसी है और उसका यूज कितना होता है.
स्प्लिट AC की बात करें, तो अगर इसकी समय-समय पर सर्विस कराई जाए और सही तरीके से मेंटेन किया जाए, तो यह आराम से 15 साल तक बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकता है. वहीं, विंडो AC की लाइफ थोड़ी कम होती है और ज्यादातर यूनिट्स को 8 से 10 साल के बाद बदलने की जरूरत पड़ सकती है.
दिलचस्प बात यह है कि कई कंपनियां अपने AC के कंप्रेसर पर 10 साल तक की वारंटी देती हैं. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि AC के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से को लंबे समय तक चलने के लिए ही डिजाइन किया जाता है.
AC बदलने का सही समय कब है? इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
- बार-बार खराब होना
- कूलिंग पहले जैसी न रहना
- बिजली का बिल अचानक बढ़ जाना
- अजीब आवाजें आना
- पानी या गैस लीक होना
- पुरानी टेक्नोलॉजी होना
यह भी पढ़ें: पुराने AC को बदलें या ठीक करवाएं? फैसला लेने से पहले ये बातें जरूर जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










