आखिर छात्र पल्लव हार गया जिदंगी की जंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2015 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : गत तीन दिसंबर को शहर से सटे पश्चिम बंगाल के रामपुर के निकट स्कूली बच्चों को ले जा रही बोलेरो व ट्रक के बीच सीधी टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए सेंट जेवियर्स स्कूल का छात्र पश्चिम बंगाल के चाकुलिया निवासी पल्लव सरकार पिता सुभाष सरकार की मौत गुरुवार रात्रि इलाज के […]
विज्ञापन
किशनगंज : गत तीन दिसंबर को शहर से सटे पश्चिम बंगाल के रामपुर के निकट स्कूली बच्चों को ले जा रही बोलेरो व ट्रक के बीच सीधी टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए सेंट जेवियर्स स्कूल का छात्र पश्चिम बंगाल के चाकुलिया निवासी पल्लव सरकार पिता सुभाष सरकार की मौत गुरुवार रात्रि इलाज के क्रम में सिलीगुड़ी स्थित निजी नर्सिंग होम में हो गयी.
पल्लव की मौत की खबर शुक्रवार को शहर वासियों को मिलते ही पूरे शहर में मातमी सन्नाटा पसर गया. चाकुलिया व आस पड़ोस के इलाके के लोग भी सकते में आ गये हैं. गत तीन दिसंबर को घटनास्थल पर ही छह मासूम बच्चों की मौत के सदमे से अभी लोग ऊबर ही नहीं पाये थे कि पल्लव की मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










