Kishanganj News : तैयबपुर काली मंदिर से पांच लाख के आभूषण की चोरी

पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
पहाड़कट्टा (किशनगंज) से तौकीर आलम की रिपोर्ट Kishanganj News : पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के श्रृंगार का सोना व चांदी के पांच लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया. लोगों को घटना का पता मंगलवार की सुबह तब चला, जब प्रतिदिन की तरह मंदिर की साफ-सफाई के लिए ग्रामीण अर्चना देवी मंदिर पहुंची. उन्होंने देखा कि मंदिर के ग्रिल का ताला टूटे हुए थे और सभी सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने मां काली के श्रृंगार के आभूषण सोना का मंगटीका 2, सोना का नथ 1, सोना का कानबाली 2, सोना का टिकुली 1, बीस भरी का चांदी का मुकुट 1, चांदी का पायल 10 भरी को चुरा लिया है. घटना की सूचना पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन, ओपी प्रभारी मणिभूषण पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने क्राइम सीन की घेरकर वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया है और अपराध कर्मी तक पहुंचे में जुटी है. वही मंदिर के आसपास व तैयबपुर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द अपराध कर्मी पुलिस गिरफ्त में होंगे. उल्लेखनीय है कि तैयबपुर काली मंदिर में चोरी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है. स्थानीय ग्रामीण सह जिला परिषद सदस्य निरंजन राय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस-प्रशासन से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और सामानों की बरामदगी की मांग की है. घटना के सम्बंध में एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है जो लगातार छापेमारी में जुटी है. जल्द ही इस घटना का जल्द उद्भेदन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










