ठाकुरगंज में बाइक से शराब की खेप ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 7.5 लीटर विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
पावर हाउस गांधीनगर से 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर

ठाकुरगंज पुलिस ने पावर हाउस गांधीनगर के पास एक बाइक सवार को 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

किशनगंज : शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठाकुरगंज पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित गांधीनगर में कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक को 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम साह (38), पिता सुजीत साह, निवासी क्लब फील्ड, थाना ठाकुरगंज के रूप में हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान उसकी बाइक की तलाशी ली गई, जिसमें 750 मिलीलीटर की तीन बोतल और 375 मिलीलीटर की 14 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. कुल 7.5 लीटर शराब जब्त की गई.

शराब आपूर्ति नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी. पुलिस शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबबंदी के बावजूद ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में अवैध शराब की आपूर्ति पूरी तरह नहीं रुकी है. उनका आरोप है कि नगर क्षेत्र में कई शराब सप्लायर कथित तौर पर होम डिलीवरी के जरिए शराब पहुंचा रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

शुक्रवार की कार्रवाई के बाद लोगों ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाने की मांग की है.

और पढ़ें :हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन