ठाकुरगंज में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान तेज

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान तेज

विज्ञापन

ठाकुरगंज. जनगणना 2027 के प्रथम चरण (आवास एवं जनगणना) को लेकर नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज हो गया है. वार्ड पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के लिए प्रेरित कर रहे हैं. पार्षदों द्वारा नागरिकों को बताया जा रहा है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं. इससे न केवल जनगणना प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी. इस बाबत वार्ड पार्षद अमित सिन्हा ने बताया की इस अभियान के तहत लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया, सही जानकारी भरने के महत्व तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. पार्षद नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि प्रगणक के आने का इंतजार न करना पड़े. वही इस मामले बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया की स्व-गणना में दर्ज सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. प्रक्रिया पूर्ण होने पर एक एसई आईडी जारी की जाएगी, जिसे प्रगणक को दिखाना अनिवार्य होगा. वहीं इस मामले में मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल ने अपील की है कि वे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से 10-15 मिनट में अपनी जनगणना प्रक्रिया समय पर पूरी करें और इस डिजिटल पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन