फलवरिया हटिया में जलजमाव से आमजन व दुकानदार परेशान

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :27 Apr 2026 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
फलवरिया हटिया में जलजमाव से आमजन व दुकानदार परेशान

फलवरिया हटिया में जलजमाव से आमजन व दुकानदार परेशान

विज्ञापन

किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत में विकास के दावों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है. फुलवरिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश होते ही तालाब में तब्दील हो जाता है. जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि सरकार के द्वारा विकास के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति बेहद खराब है. स्थानीय निवासी विजय कुमार साह और महेश ठाकुर ने बताया कि टेढ़ागाछ प्रखंड के 12 पंचायतों में फुलवरिया बाजार सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र (हाट) है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं, जिससे सरकार को हर वर्ष लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है. इसके बावजूद कॉलेज चौक से लेकर फुलवरिया बाजार तक पक्की सड़क और नाला निर्माण का कार्य अब तक नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व बाजार के दुकानदारों ने सड़क और नाला निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अब तक प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है और व्यापार पर भी असर पड़ता है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात शुरू होने से पहले सड़क व नाला निर्माण कार्य नहीं कराया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे. लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन