दवा व्यवसायी टीटू बसाक का निधन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Nov 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

बहादुरगंज : 45 वर्षीय दवा व्यवसायी संजय कुमार बसाक उर्फ टीटू बसाक का इलाज के दौरान रविवार की सुबह चेन्नई में निधन हो गया. वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. मृतक व्यवसायी यहां के नामचीन पुराने चिकित्सक डा सर्वेश्वर प्रसाद बसाक के इकलौते पुत्र थे. इस बीच रविवार की सुबह ज्यों ही […]
विज्ञापन
बहादुरगंज : 45 वर्षीय दवा व्यवसायी संजय कुमार बसाक उर्फ टीटू बसाक का इलाज के दौरान रविवार की सुबह चेन्नई में निधन हो गया. वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.
मृतक व्यवसायी यहां के नामचीन पुराने चिकित्सक डा सर्वेश्वर प्रसाद बसाक के इकलौते पुत्र थे. इस बीच रविवार की सुबह ज्यों ही व्यवसायी के असामयिक मृत्यु की खबर साथ में रहे परिजनों की तरफ से मोबाइल पर यहां पहुंची लोग सन्न रह गये.
देखते ही देखते तमाम शुभचिंतकों व करीबी रिश्तेदार व लोगों की यहां वार्ड नंबर नौ स्थित उनके बसाक टोली स्थित आवास पर भीड़ लग गयी. जहां पर परिवार के सदस्यों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था एवं महिलाओं व बच्चों का हाल रो रो कर बुरा था. इस बीच आस पास के लोग घर के सदस्यों को ढांढस बंधाने में लगे.
परंतु बेहद ही दुखद इस घटना पर सब कुछ व्यर्थ ही साबित लग रहा था. इधर स्थानीय नगर पार्षद मुनमुन मिश्रा ने घटना पर भारी अफसोस जताते हुए बताया कि मृतक व्यवसायी के शव को आज सोमवार को विमान सेवा के जरिये बागडोगरा तक लाया जायेगा. जहां देर शाम तक शव की यहां पहुंचने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










