नेपाल से भारत लाया जा रहा एक लाख 89 हजार 800 रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये लोग नेपाल से अवैध रूप से भारतीय मुद्रा भारत लाने का प्रयास कर रहे थे.

विज्ञापन

दिघलबैंक. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा की तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है. बी समवाय दिघलबैंक की नाका पार्टी के द्वारा बीती रात को विशेष अभियान चलाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 134 के पास, भारत की ओर लगभग 10 मीटर दूरी पर की गई. अभियान के दौरान नेपाल से भारत में तस्करी कर लाई जा रही भारतीय मुद्रा को जब्त किया गया. जब्त राशि में 500 रुपये के 188 नोट, 200 रुपये के 247 नोट तथा 100 रुपये के 464 नोट शामिल हैं. कुल मिलाकर 1,89,800 रुपये की नकदी बरामद की गई है. इस मामले में एसएसबी ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये लोग नेपाल से अवैध रूप से भारतीय मुद्रा भारत लाने का प्रयास कर रहे थे. जब्त की गई राशि को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ठाकुरगंज कस्टम ऑफिस, में जमा करने की प्रक्रिया जारी है. इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व बी समवाय दिघलबैंक के सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा के निर्देशन में किया गया. एसएसबी की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन