झीनापोखर से दलुआहाट जाने वाली सड़क जर्जर

Published at :23 Nov 2015 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
झीनापोखर से दलुआहाट जाने वाली सड़क जर्जर

छत्तरगाछ : केंद्र व राज्य सरकार सड़क और पुल पुलिया के नाम पर प्रत्येक वर्ष अरबों रुपये खर्च कर रही है. लेकिन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज ठाकुरगंज पीडब्लूडी मुख्य पथ हाजी चौक चकबंदी से झीनापोखर, माटीगाड़ा, जमालपुर, वीरपुर, मटिया भीट्टा, मखान पोखर, दलुआहाट होते हुए पश्चिम बंगाल की सीमा को जोड़ने वाली लगभग 10 किमी […]

विज्ञापन

छत्तरगाछ : केंद्र व राज्य सरकार सड़क और पुल पुलिया के नाम पर प्रत्येक वर्ष अरबों रुपये खर्च कर रही है. लेकिन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज ठाकुरगंज पीडब्लूडी मुख्य पथ हाजी चौक चकबंदी से झीनापोखर, माटीगाड़ा, जमालपुर, वीरपुर, मटिया भीट्टा, मखान पोखर, दलुआहाट होते हुए

पश्चिम बंगाल की सीमा को जोड़ने वाली लगभग 10 किमी पक्की सड़क निर्माण काल से अब तक मरम्मत नहीं होने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है, जिसमें लोग जान हथेली पर रख कर सफर करने के लिए विवश हैं. इस महत्वपूर्ण सड़क की चिंता न तो स्थानीय विधायक व सांसद को है और न ही विभाग के अधिकारियों को.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क डुबानोची, मीरजापुर, फाला तथा कस्बा कलियागंज के दर्जनों गांव के लोगों को प्रखंड तथा जिला मुख्यालय से जोड़ती है. उक्त सड़क की मरम्मत कार्य के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया है. लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला है.

आज सड़क का आलम यह है कि सड़क पर चलने वाले वाहन हिचकोले खाते है. घंटों वाहनों की प्रतीक्षा करने के बाद यात्रियों को वाहन मिलती है तो वाहन के उपर नीचे यात्री खचाखच भर जाते है. जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटने से इनकार नहीं किया

जा सकता है. स्थानीय मुखिया रोबिन शर्मा, मुकुल सिंह, तंजीमा खातून, मो इमरान, भाजपा महामंत्री केशव यादव, भाजपा नेता गौतम यादव, अशोक घोष, मुखिया मीर पाशा इमाम, रुहुल अमीन,मिथिलेश चौधरी, बलराम कुमार ठाकुर आदि ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एक बार फिर सड़क निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन