एसएसबी जवानों ने तस्करी के मवेशियों को किया जब्त

Published at :18 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने तस्करी के मवेशियों को किया जब्त

एसएसबी जवानों ने तस्करी के मवेशियों को किया जब्त टेढ़ागाछ : देर रात्रि एसएसबी 28वीं वाहिनी एफ कंपनी पैकटोला कैंप के सब इंस्पेक्टर आशीष यादव के नेतृत्व में गश्ती के दौरान पिलर संख्या 155/1 के पास पड़ोसी देश नेपाल से तस्करी कर भारत लाये जा रहे तीन गाय, एक बैल व तीन बकरा को जब्त […]

विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने तस्करी के मवेशियों को किया जब्त

टेढ़ागाछ : देर रात्रि एसएसबी 28वीं वाहिनी एफ कंपनी पैकटोला कैंप के सब इंस्पेक्टर आशीष यादव के नेतृत्व में गश्ती के दौरान पिलर संख्या 155/1 के पास पड़ोसी देश नेपाल से तस्करी कर भारत लाये जा रहे तीन गाय, एक बैल व तीन बकरा को जब्त कर लिया गया. एसएसबी की इस कार्रवाई में तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे.

जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख 25 हजार रुपये बताया जाता है. बताते चले कि पहले की तुलना में अभी सीमा पार से एसएसबी जवानों की मुस्तैदी के कारण मवेशी तस्करी नहीं के बराबर है,

जिससे तस्करों के बीच काफी भय का माहौल है. नाका गश्ती में एसएसबी सब इंस्पेक्टर आशीष यादव, कांस्टेबल विकास कुमार, सिपाही लाल बहादुर यादव, मकसुलोन, मुकेश कुमार, सुरेंद्र बाबू, अरविंद्र डी व केवल किशन शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन