महिला छठ व्रती की घाट पर मौत, माहौल गमगीन

Published at :18 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
महिला छठ व्रती की घाट पर मौत, माहौल गमगीन

ठाकुरगंज : बुधवार सुबह अर्घ्य देने घाट पर पहुंची महिला व्रती की मौत हृदय गति रूक जाने से हो गयी. घटना बेसरबाटी पंचायत के चुरली हाट की है, जहां दुर्गा मंदिर अवध नगर टोला निवासी छतिया देवी 45 वर्ष पति रघुवीर राम की मौत उस वक्त हुई जब बुधवार सुबह छठ घाट पर पहुंचने के […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : बुधवार सुबह अर्घ्य देने घाट पर पहुंची महिला व्रती की मौत हृदय गति रूक जाने से हो गयी. घटना बेसरबाटी पंचायत के चुरली हाट की है, जहां दुर्गा मंदिर अवध नगर टोला निवासी छतिया देवी 45 वर्ष पति रघुवीर राम की मौत उस वक्त हुई जब बुधवार सुबह छठ घाट पर पहुंचने के बाद दीया जला रही थी.

उसी वक्त हृदयाघात से वह गिर गयी तथा घाट पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चुरली घाट पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. मृतक महिला को घर ले जाया गया. मृतक महिला के शव को घाट से हटा दिये जाने के बावजूद चुरली हाट में छठ घाट पर माहौल गमगीन रहा. वहीं सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मो इस्माइल भी घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन