सड़क दुर्घटना में ईंट भट्ठा मालिक समेत दो की मौत

Published at :07 Nov 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ईंट भट्ठा मालिक समेत दो की मौत

ठाकुरगंज : शुक्रवार की देर संध्या ठाकुरगंज मैगल पुल के समीप डंपर डब्लूबी74एई 1817 और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान साबोडांगी इंडिया भट्ठा मालिक मोनो प्रसाद और सहदेव प्रसाद के रूप में की गयी है. मृतक दोनों भाई हैं. घटना की सूचना मिलते ही […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : शुक्रवार की देर संध्या ठाकुरगंज मैगल पुल के समीप डंपर डब्लूबी74एई 1817 और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान साबोडांगी इंडिया भट्ठा मालिक मोनो प्रसाद और सहदेव प्रसाद के रूप में की गयी है. मृतक दोनों भाई हैं. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी है तथा लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मालूम हो ईंट भट्ठा मालिक मोनो प्रसाद साबोडांगी चौक स्थित अपने ईंट भट्ठा पर मजदूरों का भुगतान करने आये थे. वहां से लौटने के क्रम में मैगल चौक मौटरसाइकिल डंपर से टकरा गयी. घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर भाग िनकला. घटना से अाक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, िजसे मौके पर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया.
पाठामारी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में िलया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन