टेंपो पलटने से एक की मौत

दिघलबैंक : दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर तुलसिया पुराना बाजार के समीप टेंपो पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दुर्घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो बहादुरगंज की ओर जा रहा था रास्ते में अचानक कुत्ता आ गया, जिसको बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पलट […]
दिघलबैंक : दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर तुलसिया पुराना बाजार के समीप टेंपो पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दुर्घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो बहादुरगंज की ओर जा रहा था रास्ते में अचानक कुत्ता आ गया, जिसको बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पलट गया.
टेंपो पर सवार मो मैइनुल हक पिता इमाम हुसैन ग्राम श्रीपुर दोगिरजा निवासी को गंभीर चोटें आयी. लोगों ने उसे इलाज के लिए टप्पू हॉस्पिटल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मैइनुल हक अपने बेटा को ढूंढ़ने बहादुरगंज जा रहा था कि रास्ते में खुद ही जान चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










