राहुल गांधी आज किशनगंज में

किशनगंज : आज स्थानीय रूईधासा मैदान में आयोजित की जाने वाली राहुल गांधी की चुनावी सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. बुधवार को राहुल गांधी के व्यक्तिगत सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों व सभा स्थल की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच सिक्यूरिटी टीम के सदस्यों व पुलिस बल के जवानों ने […]
किशनगंज : आज स्थानीय रूईधासा मैदान में आयोजित की जाने वाली राहुल गांधी की चुनावी सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. बुधवार को राहुल गांधी के व्यक्तिगत सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों व सभा स्थल की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच सिक्यूरिटी टीम के सदस्यों व पुलिस बल के जवानों ने मॉक ड्रील कर सुरक्षा का जायजा लिया.
वहीं सभा स्थल के निकट बने हेलीपैड पर एक हेलीकॉप्टर को ट्रायल लैंडिंग करा स्थिति की जानकारी ली गयी. वहीं डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता के जवान बुधवार को सभा स्थल का कोना काना छानते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










