रंगेहाथ एक चोर पकड़ाया

Published at :29 Oct 2015 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
रंगेहाथ एक चोर पकड़ाया

जोकीहट : प्रखंड परिसर में मंगलवार की रात चोरों ने पान दुकान का ताला तोड़ कर लगभग दस हजार रुपये नगद व लैपटॉप चुरा लिया. एक चोर चोरी करते गुमटी के अंदर ही पकड़ा गया.पकड़ा गया चोर अफसर आलम सिसौना निवासी सलीम का लड़का बताया जाता है और भागने वाला चोर की पहचान मटियारी निवासी […]

विज्ञापन

जोकीहट : प्रखंड परिसर में मंगलवार की रात चोरों ने पान दुकान का ताला तोड़ कर लगभग दस हजार रुपये नगद व लैपटॉप चुरा लिया. एक चोर चोरी करते गुमटी के अंदर ही पकड़ा गया.पकड़ा गया चोर अफसर आलम सिसौना निवासी सलीम का लड़का बताया जाता है और भागने वाला चोर की पहचान मटियारी निवासी अयुब के पुत्र पप्पू के रूप में की गयी है.

दुकान दार चंदन कुमार शर्मा पिता स्व एकनाथ मिस्त्री ग्राम सिसौना ने बताया कि वह दुकान बंद कर नौ बजे रात को खाना खाने घर गया था. खाना खा कर जब वह दुकान में सोने के लिए आया तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ है और गुमटी के अंदर शोर गुल हो रहा है. गुमटी का दरवाजा हटा कर झांका तो देखा कि एक आदमी अंदर में खड़ा है.

शोर मचाने पर लोग जुटे और एक को पकड़ लिया. जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. चंदन ने जब दुकान में रखा गल्ला खोल कर देखा तो उसमें से लगभग दस हजार रुपये व लैपटॉप चोरी हो गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया व प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन